Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मातम
देवरिया, अगस्त 2 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा दक्षिण पट्टी गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव निवासी जयप्रकाश सिंह कुशवाहा (40) पुत्र सर्वजीत सिंह के घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बिजली का तार हटाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची खामपार पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.