देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार के एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। गौरीबाजार के भरती पिपरा निवासी कृष्णा निषाद (19) पुत्र राजनाथ गांव के बाहर डेयरी फार्म खोल रखे थे। सोमवार शाम घर से डेयरी फार्म जाने के लिए निकले थे।रास्ते में जल जमाव वाले गड्ढे में केबिल टूट कर गिरा था, जिससे करंट उतर गया था। जल में युवक का पैर पड़ते ही करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक चार भाईयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां गायत्री व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...