देवरिया, अगस्त 15 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में शनिवार को करंट के चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के देवकुंआ-लंगड़ी निवासी सीमा देवी (43) पत्नी अनिरुद्ध प्रसाद सुबह घर में जरूरी काम निपटा रहीं थीं। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीमा के दो पुत्र शिवम(13), शुभम(11) व एक पुत्री खुशबू (7) हैं। महिला के मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।मासूम बच्चे आजादी के पर्व पर गांव के स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में जुटे थे। शिवम और सुभम अपनी बहन के साथ स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने की मन में खुशियां ...