Deoria News: कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी, तीन गिरफ्तार
देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की भोर में तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया नदी के किनारे छापेमारी कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके से दो पुरुषों और एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके पर मिले 200 किलोग्राम लहन को नष्ट करा दिया।आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोंहवलिया गाँव निवासी जय सिंह (40), धोली बिन्द (55) और मुनिया (50) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ तरकुलवा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्रवाई में आबकारी टीम के बालेन्द्र राय, दुबे प्रसाद, पंकज चौधरी, योगेश सिंह, परमात्मा सिंह और महिला कांस्टेबल रीता वर्मा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.