देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के टीचर कॉलोनी से 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान घर से निकली कक्षा छह की छात्रा गायब हो गई। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।भटनी थाना क्षेत्र के सिंगही डीह गांव निवासी एक व्यक्ति वर्तमान में सलेमपुर उपनगर के टीचर कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी कक्षा छह की छात्रा है। यह भी पढ़ें- Munger News: दौलतपुर से 19 वर्षीय युवती लापता, परिजन कर रहे खोजबीन पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 21 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन के दिन करीब चार बजे द...