देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के ओवरब्रिज पर रविवार को चढ़ते समय एक ट्रक खराब होकर फंस गया। ट्रक के बीच में खराब होने से लार और देवरिया की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का असर ओवरब्रिज से उतरकर मझौलीराज मोड़, हरैया, बस स्टैंड, सोहनाग मोड़ और गांधी चौक तक दिखाई दिया।करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। भीषण जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। इसके बाद हाइड्रा मशीन मंगवाकर खराब ट्रक को ओवरब्रिज के बीच से हटाकर किनारे कराया गया। ट्रक हटाने के बाद भी वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण करीब एक घंटे तक पुलिस को कड...