Deoria News: ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेत में उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री
देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: भटनी (देवरिया) । हिन्दुस्तान टीम । भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस मंगलवार की सुबह भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने ओवरटेक के प्रयास में अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई। संयोग अच्छा था कि कोई घायल नहीं हुआ । भरथुआ से एक प्राइवेट बस प्रतिदिन भटनी, शिव बनकटा होते हुए देवरिया जाती है। सोमवार की सुबह करीब 40 यात्रियों को बैठा कर बस देवरिया जा रही थी। पिपरा दीक्षित गांव के सामने एक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास में बस खेत में चली गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को बस से बाहर निकाल। संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.