देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। खुखुन्दू क्षेत्र के ताइक्वांडो खिलाड़ी अयान बिन लियाकत को मेरठ में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में ओलंपिक पदक विजेता मोहम्मद खलील जेंदौबी ने सम्मानित किया। अयान की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रूटेड ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ में एक सप्ताह तक चौथा विशेष ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।इसमें ट्यूनीशिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मोहम्मद खलील जेंदौबी की मौजूदगी में देशभर के 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर में अयान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से ताइक्वांडो की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। उनकी मेहनत और खेल के प्रति लगन को देखते हुए जेंदौबी ने उन्हें सम्मानित किया और आगामी राष्ट्रीय प्...