देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: देवरिया। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर एसपी अभिजित आर शंकर ने रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया। उन्होंने हनुमान मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूजा आयोजकों से संवाद किया और निर्देश दिए।एसपी ने आयोजकों को पंडाल में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखने, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने व पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की...