देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर विकास खण्ड के करमेल बनरहीं गांव स्थित परिषदीय विद्यालय का एसडीएम ने निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंच कर छात्रों के शिक्षा का स्तर जाना और सवाल पूछकर उनके शैक्षिक स्तर को परखा।गुरुवार को एसडीएम राजकुमार गुप्ता करमेल बनरहीं गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निपुण तालिका, शिक्षक डायरी और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। साथ ही शिक्षकों से शिक्षण कार्य और छात्रों की शैक्षिक प्रगति के संबंध में जानकारी लिया। कक्षा में पढ़ाई के दौरान सवाल पूछने पर बच्चों के जवाब देने के हिचकने पर एसडीएम ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक छात्र को निर्धारित निपुण लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य कर...