देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शासन से नामित स्वास्थ्य अधिकारियों की स्टेट रिव्यू मिशन की मंडलीय व जिला स्तरीय टीम ने गुरूवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मीजिल्स रूबेला उन्मूलन के साथ ही सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों का हाल जाना। उनके द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिले मरीजों से भी फीडबैक लिया।शासन द्वारा नामित परिवार कल्याण के स्टेट ट्रेनिंग आफिसर प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम स्वास्थ्य केन्द्रों की तीन दिवसीय जांच को गुरूवार को जिले में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विंग के अधिकारी राजीव पाण्डेय, सत्य प्रकाश व संदीप श्रीवास्तव की टीम ने स्वास्थ्य केन्द्र बंजरिया, सेमरी तथा सीएचसी पथरदेवा, तरकुलवा, लार, पी...