देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में गुरुवार को एचआईवी-एड्स सघन जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर शुभारम्भ एड्स नियंत्रण अधिकारी डा. राजेश कुमार ने फीता काट कर किया।डा. राजेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलने वाला सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी को एचआईवी-एड्स के बारे में जागरूक करना है। एचआईवी के फैलने के कारण और बचाव पर विशेष जोर दिया गया। सभी को टीबी बीमारी फैलने के कारण, जांच और इलाज के बारे में बताया गया। कुल 345 मरीजों को अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- टीबी-एचआईवी-एड्स की रोकथाम को लोगों में जागरूकता ही एकमात्र उपाय कार्यक्रम के दौरान 28 मरीजों की सामान्य जांच, एचआईवी, टीबी, सिफिलि...