देवरिया, अक्टूबर 14 -- जाह्न्वी सिंह बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शिक्षा विभाग की मिशन शक्ति पहल के तहत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय लार की कक्षा आठ की छात्रा जाह्न्वी सिंह को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इस दौरान जाह्न्वी सिंह ने विधिवत खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाला और कार्यालय के कामकाज को करीब से समझा। छात्रा को एक दिन के लिए अधिकारी की जिम्मेदारी मिलने से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों और सहपाठियों ने उनका हौसला बढ़ाया। कार्यभार संभालने के बाद जाह्न्वी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से उनकी जिम्मेदारियों, स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति और शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात...