देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शनिवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। एक मशीन के खराब होने से तीसरे दिन भी लोगों को जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद मशीन ठीक होने पर कर्मचारियों व मरीजों ने राहत की सांस ली। उधर पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में भीड़ से लोगों को परेशानी हुई। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र, ईएनटी, बाल रोग में लंबी कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की व नोकझोंक हुई। पैथालाजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों को देर तक प्रतीक्षा करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में कतार में देर तक खड़े रहने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई।

मरीजों की संख्या medical कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिह...