देवरिया, सितम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट गुट के सदस्यों ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान संगठन के सदस्य मांगों को लेकर प्रवेश द्वार पर ही बैठे रहे।

समस्याओं की जानकारी संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र राय ने कहा कि बीते 30 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जनपद स्तर पर लंबित 20 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया गया था। जिसमें कार्यालय पर सिटीजन चार्टर का बोर्ड लगाने एवं उसका अनुपालन कराने, लंबित चयन वेतनमान, प्रोन्तत वेतनमान की फाइलों का निस्तारण, एनपीएस अंशदान प्रतिमाह जमा कराने, लंबित एरियर का भुगतान कराने, पदोन्नति की फाइलों का निस्तारण जैसे मुद्दे शामिल हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्...