देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर एएनएम व जीएनएम सहित अन्य कोर्स पूरा करने के बाद भी छात्र-छात्राओं को डिग्री और प्रमाणपत्र नहीं देने का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्र-छात्राओं ने कोतवाली सलेमपुर में तहरीर देकर संस्थान के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि पिछले दो वर्षों से उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। इससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी विद्यावती देवी पत्नी हरेंद्र समेत छात्र-छात्राओं ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उपनगर में स्थित एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में एएनएम, जीएनएम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया था। कोर्स पूरा होने के बाद भी संस्थान की ओर से उन्हें डिग्री या किसी प्...