देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई की संभावनाओं, तकनीकी नवाचारों और भविष्य की चुनौतियों को केंद्र में रखकर प्रदर्शनी 'एआई इनोविस्टा' का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल, प्रोजेक्ट और कार्यशील प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेंद्र शुक्ल ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके शैक्षिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं ने ...