देवरिया, जुलाई 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने रामपुर कारखाना और पथरदेवा विकास खण्ड में उर्वरक वितरण में अनियमितता की मिल रही शिकायतों पर बुधवार को उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की। इसमें एक दुकान पर कमियां मिलने पर दुकान का लाइसेंस सस्पेंड किया गया तथा दुकान बंद कर फरार होने पर दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने मेसर्स पूर्वाचल खाद भंडार पथरदेवा का निरीक्षण किया। जहां दुकान पर स्टाक, रेट बोर्ड नहीं लगा था और अभिलेख भी पूर्ण नहीं होने के चलते उर्वरक बिक्री पर रोक लगाते हुए दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: दो खाद की दुकानों का लाइसेंस निलंबित, तीन नमूने भरे पथरदेवा के मद्धेशिया खाद भंडार एवं कृषक खाद, बीज भंडार कोटवा मोड़ का निरीक्षण के दौरान दो...