देवरिया, नवम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि./रा. पंकज प्रकाश राठौर ने बताया है कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य अर्थात घर-घर जनगणना 1 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है।उक्त कार्य के दृष्टिगत 1 दिसंबर से 7 दिसंबर को सायं 8 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर सर्वाधिक परिवारों की जनगणना करने वाले पांच प्रगणकों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे प्रगणकों के सुपरवाइजरों को भी जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दो दिन में जिले में 50 हजार स्व-गणना कराने का लक्ष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...