देवरिया, अक्टूबर 29 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कपरवार स्थित राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु में हुए होल ने करीब एक माह पूर्व हुए मरम्मत के कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है। मरम्मत में हुए कदाचार का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों और रामजानकी मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: उग्रसेन सेतु पर छोटे चार पहिया वाहन का संचलन शुरू पुल में फिर बना होल, बड़े वाहनों का आवागमन बंद मंगलवार को पुल के पश्चिमी हिस्से में होल बन जाने से पुल से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। 18 जुलाई को भी पुल में होल बना था। जिसके चलते लगभग दो महीने आवागमन बाधित रहा था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद एनएचआई ने लगभग 30 लख रुपए की लागत से पुल की मरम्मत कराई। मरम्मत के क्रम में पुल की बेयरिंग और अन...