देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर मंगलवार को होल बनने के बाद एनएचआई ने पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया है। आवागमन बन्द होने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। तमाम वाहनों को रूट बदलना पड़ा है। जिले के दक्षिणी छोर से देवरिया का गोरखपुर जिले से सम्बंध कट गया है। कपरवार में राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु पर मंगलवार को अचानक बड़ा होल हो गया। इससे पुल की सरिया और नीचे की जमीन दिखाई देने लगी। जिसे हादसे की आशंका बढ़ गई है। पुलिस ने बड़े वाहनों पुल पर जाने से रोक पर एनएचआई के अधिकारियों को स्थिति अवगत कराया। दिन में करीब 11 बजे अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से की बैरिकेटिंग कराने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया।पुल में बार-...