देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लगन का मौसम शुरू हो गया है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। देवरिया जनपद के लोगों की शादियां गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ आदि जिले में भी होती है। यहां सड़क मार्ग से जाने का सबसे सुगम रास्ता रामजानकी मार्ग है। किंतु रामजानकी मार्ग पर राप्ती नदी स्थित उग्रसेन सेतु पर आवागमन बंद होने से शादी-विवाह के सीजन में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल बन्द होने से गैर जनपद आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों का समय तो जाया हो ही रहा है, जेब पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। सरयू और राप्ती नदी के दूसरी तरफ के जिलों को जनपद से जोड़ने के लिए बरहज तहसील क्षेत्र में कपरवार में राप्ती और भागलपुर में सरयू पर पुल बना है। लेकिन पुल जर्जर होने से दोनों पुलों से आवागमन बन्द है। भागलपुर...