देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। व्रती महिलाओं ने सोमवार की सुबह नदी, ताल, पोखरे के किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महाव्रत का पारायण किया। बांस की बनी सुपली में पूजन सामग्री के साथ दीपक जलाकर माताएं भगवान भाष्कर के निकलने का इंतजार कर रही रहीं थीं। सूर्योदय होते ही अर्घ्य देने की होड़ लग गई। इस दौरान व्रती महिलाओं ने घर-परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Orai News: निंदिया के मातल सूर्य देव जल्दी दर्शन देही ना....घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़ छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आधी रात के बाद ही व्रती महिलाएं स्नान ध्यान कर तैयार हो गई। छठ माता के गीत गाते हुए भोर होने का इंतजार करने लगीं। भोर होते ही अपने-अपने घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ देने के लिए माताएं अपनी अपने घाटों पहुंच ...