देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में एक दंपति घायल हो गए। लार थाना क्षेत्र के नैनी डैनी गांव निवासी शर्मा यादव (55) पुत्र स्व. चंद्रदेव यादव अपनी पत्नी विमला देवी (45) के साथ ई रिक्शा से सलेमपुर से दवा कराकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। अभी वे लार-सलेमपुर मार्ग पर सहजौर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और पति पत्नी दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। हादसे में दंपती के सिर और पैर में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...