देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में ईंट चोरी के विवाद को लेकर घर में घुसकर एक महिला को मारपीट कर घायल करने और उसकी पुत्री से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग ईंट चोरी करने की बात को लेकर उसके घर में घुस गए और गाली देते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नशे में एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...