देवरिया, जुलाई 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। अधिकांश आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपकरण और संसाधन नहीं हैं। ऐसे में मरीजों का जांच व इलाज करना मुश्किल हो गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जांच के विभिन्न उपकरण व अन्य संसाधन उपलब्ध होना चाहिए। मरीजों का इलाज करने को निर्धारित संख्या में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइजर मशीन आदि से आरोग्य मंदिरों को लैस होना चाहिए। मरीजों के बैठने को कुर्सी, शुद्ध पेयजल, शौचालय, इन्वर्टर, फैन का भी इंतजार होना चाहिए। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को उप स्वास्थ्य केन्द्रों और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है। ताकि मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक दवाएं और जांच की सुविधा म...