Deoria News: आरओबी के सर्विसलेन का निर्माण कार्य शुरू
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त कसया रेलवे ढाला पर प्रस्तावित रेलवे उपरिगामी सेतु (आरओबी) निर्माण कार्य विरोध के चलते रुका कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। प्रस्तावित नक्शे के अनुरूप सेतु निगम ने सर्विसलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर यह कार्य और तेज हो जाएगा। शहर में जाम की समस्या बहुत है। हर दिन घंटों जाम की समस्या रहती है और लोगों को परेशानियों को झेलना पड़ता है। कसया रेलवे ढाला शहर के सबसे व्यस्त रेलवे समपार फाटक में शामिल है। यहां रेलवे मालगोदाम होने के कारण दिन भर मालगाड़ियों व अन्य ट्रेनों की आवाजाही रहती है। फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है व लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इसलिए यहां वर्षों से आरओबी बनाने की मांग चल रही थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.