देवरिया, सितम्बर 21 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जयराम कौड़िया के रहने वाले 11वीं के छात्र आयुष की मौत की सूचना पर रविवार को राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम उसके घर पहुंची। इस दौरान परिवार के लोगों से मुलाकात की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। आयुष की शुक्रवार को स्कूल में खेलते समय मौत हो गई थी। इसके बाद राज्यमंत्री मालीपुर में बब्बन चौहान के घर पहुंचीं।बब्बन चौहान की 31 अगस्त को सऊदी अरब में मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर अब तक भारत नहीं पहुंच सका है। राज्यमंत्री ने मृतक की पत्नी कविता देवी, पुत्र अजय आशीष और पुत्री दिव्या से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही जल्द ही शव स्वदेश मंगाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...