देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया। आमजन की सुविधा एवं आधार संबंधी सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर में आधार नामांकन एवं आधार में आवश्यक अद्यतन का कार्य प्रत्येक कार्य दिवस में दो पालियों में किया जा रहा है। इसके लिए प्रातः 8.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर ने बताया कि जनसामान्य अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित समय में प्रधान डाकघर पहुंच आधार नामांकन एवं अद्यतन संबंधी सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को अधिक सुविधाजनक समय में आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सेवा प्राप्त करने में होने वाली असुविधा को कम करना है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सुबह आठ से शाम छह बजे तक बनेगा आधार यह भी पढ़ें- Kushinagar News: प्रधान डाकघर पडरौना में दो पा...