देवरिया, अगस्त 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पंचायत बैतालपुर के गांधी नगर वार्ड नंबर 13 निवासी युवक ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दिया। गौरीबाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता अजय बरनवाल ने तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र रितेश बरनवाल ने धंधा, व्यवसाय करता था। इसके लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के बोड़िया अनंत गांव निवासी वरुण राव से 50 हजार रुपये तथा बैतालपुर चीनी मिल के सिक्यूरिटी इंचार्ज आसित राय से 35 हजार रुपये उधार लिया था। रितेश समय से ब्याज देता था। यह भी पढ़ें- 'अगर तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं तो मर जाओ', दोस्ती, धोखा और अंत में सुसाइड की दुखद कहानी कुछ दिन पूर्व से पैसे को चक्रवृद्धि ब्याज की दर से जोड़कर दोनों लोग पैसा म...