देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक आटो चालक की बेरहमी से मनबढ़ों द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बैतालपुर के साहू टोला के रहने वाले रजनीश पटेल ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि उनका आटो सिरजम निवासी रामनिवास यादव चलाते हैं। 15 अक्टूबर को वह वाहन लेकर रामपुर कारखाना के सकरापार खुर्द गए थे। लौटते समय कुछ मनबढ़ युवकों ने रोक लिया और रंगदारी मांगने लगे। जब रामनिवास ने रुपया नहीं दिया तो आरोपियों ने पिटाई की और पिटाई का वीडियो भी बनाया। अब वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीड...