देवरिया, सितम्बर 6 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर पिंडी मार्ग पर स्थित रेवली रेलवे ढाला दोहरीकरण कार्य के चलते रविवार को तीन घंटे तक बंद रहेगा। रविवार को समपार संख्या 16 (एलसी 16) पर मशीन पैकिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते मार्ग को बंद किया गया है। इस संबंध में परियोजना के रेजिडेंट इंजीनियर (सिविल) वीरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है व मईल थाने पर भी इसकी सूचना दी गयी है। इसके अनुसार 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 03 बजे तक कार्य किया जाएगा, जिससे समपार से सड़क वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए समपार संख्या 16 के बेल्थरा छोर पर स्थित अंडरपास-30 बलिया गाँव से आवागमन सुलभ रहेगा। कार्य के दौरान डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक गार्ड तैनात रहेंगे और बैनर आदि...