देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को पथरदेवा में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ होगा। सुबह करीब 10.30 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप देने में अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे।किसान मेले का होगा शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हर वर्ष 18 अक्टूबर को पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पर अपने चाचा रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि मनाते हैं। इस दौरान किसान मेले और कृषि गोष्ठी का भी आयोजन किया जाता है। कृषि मंत्री श्री शाही ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले मेले में कृषि वैज्ञानिक...