देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: देवरिया। आजाद हिंद सेना वाहिनी कार्यकर्ता संस्थापक अध्यक्ष ऋषि कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।साथ ही विभागीय कुछ अधिकारियों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान अभिषेक चौरसिया, शिवम दीक्षित, आदित्य पाठक, विनोद शाह, डॉ. ब्रह्मदेव तिवारी, विनय मिश्रा, कृष्णा पासवान, समर सिंह, नेहाल अंसारी, आत्मदेव मणि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...