देवरिया, जुलाई 8 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बुधवार को मौत हो गई। वह दोपहर में धान की रोपाई के लिए खेत में पानी चला रहे थे उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।घटना का विवरण तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन गाँव निवासी सतीश जायसवाल (56) पुत्र भगवान जायसवाल भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वे महुआपाटन में किराना की दुकान चलाते थे। धान की रोपाई कराने के लिए अपने खेत में बुधवार को पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे। इसी बीच गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली अचानक उनके ऊपर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिवार का क्षति आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उनको लेकर सीएचसी तरकुलवा पहुंचे। वहां जांच...