देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकेंद्र भाटपाररानी से जुड़े पांच गांवों के ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे पांच हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 4 सितंबर की मध्यरात्रि क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भाटपाररानी ग्रामीण से संबंधित सोहनपार में 63 केवीए, बहियारी बघेल में 63 केवीए, विशुनपुरा में 100 केवीए, दुबौली में 16 केवीए तथा भिंड मिश्र में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रांसफार्मर जलने के कारण पांचों गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है और हजारों घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Basti News: दो दिन से जिभियांव के 150 ...