देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार के लवकनी में डा. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी का कार्यकर्ता सातवें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठा रहा। गौरीबाजार के लवकनी में 28 जुलाई की रात को ग्रामीणों ने गांव के खलिहान में डा. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दिया।

मूर्ति हटाने का प्रयास जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो एसडीएम, तहसीलदार पुलिस बल लेकर 29 जुलाई को मूर्ति हटवाने पहुंचे थे। ग्रामीण मूर्ति नही हटाने पर अड़ गए। ग्रामीणों का तेवर देख समझाने की पूरी कोशिश किया। नही मानने पर वापस चले गए। अगले दिन 30 जुलाई को भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मूर्ति को हटाने लगे। मामला तूल पकड़ने पर ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हो गए और ईंट-पत्थर चलने लगा। मूर्ति हटवाने के साथ पुल...