देवरिया, सितम्बर 2 -- Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार पुलिस की टीम ने सुतावर मोड़ के पास से बिहार के दो शातिर तस्करों को अवैध अंग्रेजी शराब और बियर की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। सलेमपुर क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में मंगलवार दोपहर लार पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया हैलार कस्बा चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार यादव, कांस्टेबल अमृतेश सिंह, मंजीत मौर्य और दीपक कुमार की मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर सुतावर मोड़ से बिहार जा रही शराब की खेप को मंगलवार को पकड़ लिया। मौके से पुलिस टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर निवासी अरुण कुमार सिंह (47) पुत्र लखेंद्र सिंह और बालेंद्र सिंह (45 ) पुत्र मुद्रिका सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विदेशी शरा...