देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर द्वितीय में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शत प्रतिशत उपस्थिति वाले प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों को एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षक और अभिभावक दोनों की अहम भूमिका है। आपसी समन्वय से बच्चों की शैक्षिक प्रगति को बेहतर दिशा दी जा सकती है। शिक्षकों को अपने दायित्व के प्रति सजग रहने के साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की नियमित उपस्थिति और गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि टिंकू पाण्डेय, प्रधानाध्यापक नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार, संजीदा खातून आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...