Deoria News: अब हर थाने पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए स्कूटी देने की कवायद
देवरिया, सितम्बर 20 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले की महिला पुलिस कर्मियों के लिए अब हर थाने पर स्कूटी का भी इन्तजाम होगा। एसपी अभिजीत आर शंकर ने हर थाने पर महिलाओं के लिए एक-एक स्कूटी की कवायद शुरू की है। सीआरएस फंड के माध्यम से एनटीपीसी टांडा का सहयोग लेकर स्कूटी की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए एसपी की तरफ से एनटीपीसी को पत्र व्यवहार भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही महिला पुलिस कर्मियों को चलने के लिए स्कूटी मिल सकती है। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के तहत मिशन शक्ति योजना संचालित हो रही है। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग को लगातार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहा है। हर थाने पर पुलिस कर्मियों को चलने के लिए दो-दो चार पहिया के साथ ही बाइक भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे पुलिस गश्त करती है। देवरिया जिला बिहार प्रांत से सटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.