देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। अब फार्मासिस्ट फार्मेसी अधिकारी कहलायेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के महानिदेशक ने पद में बदलाव किया। फार्मासिस्ट का फार्मेसी अधिकारी तथा चीफ फार्मासिस्ट पद मुख्य फार्मेसी अधिकारी कर दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के महानिदेशक ने पद में यह बदलाव करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन द्वारा फार्मासिस्टों के पदों में बदलाव की मांग की जा रही थी। वह फार्मासिस्ट को फार्मेसी अधिकारी तथा चीफ फार्मासिस्ट के पद को मुख्य फार्मेसी अधिकारी करने की मांग कर रहे थे। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री व चीफ फार्मासिस्ट आरके त्रिपाठी ने बताया कि लंबे समय से फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम में बदला...