देवरिया, सितम्बर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र से दिनदहाड़े कार सवारों द्वारा जबरन एक युवक के अपहरण का सोशल मीडिया पर छाए मामले का पुलिस ने अब पटाक्षेप कर दिया है। जांच में अपहरण नहीं, बल्कि रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग की भी कार्रवाई की है।18 सितंबर से सोशल मीडिया पर एक एक मामला सामने आया था। जिसमें दिनदहाड़े कार सवारों द्वारा एक युवक के अपहरण की बात कही गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह अपहरण का मामला नहीं था। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपये का लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने में लेाकर पूछताछ की गई और फिर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रथम पक्ष को हिदायत भी दी गई है कि वह रुपये को वापस कर दे।

हिंदी ...