Deoria News: अपने गांव की डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे करमहा के बच्चे
देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। करमहा गांव के बच्चे अब अपने पंचायत भवन पर निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। 5 लाख की लागत से बने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन शनिवार को हुआ। विकासखंड रामपुर कारखाना के ग्राम सभा करमहा में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल पर निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी प्रियंका चौधरी ने फीता काटकर किया। बीडीओ प्रियंका चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें पढ़ाई के लिए शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.