देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव व मंत्री रविन्द्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों की लंबित मांगों को लेकर सदस्यों ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का पत्रक बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य को सौंपा।पत्रक में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अनुदेशक पद का सृजन कर समस्त अनुदेशकों को अनुदेशक के पद पर नियमित किया जाए। सभी अनुदेशकों का 12 मा का वेतन दिया जाए महिला व पुरुष अनुदेशकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महिला अनुदेशकों को उनके ससुराल वह पुरुष अन्य देशों को उनके निकट के विद्यालय में समायोजन व स्थानांतरण का लाभ प्रदान किया जाए। इसके अलावा अनुदेशकों के लिए संवैधान...