देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पथरदेवा क्षेत्र के सुंदरम (25) और भीम (18) एक कार से किसी कार्य वश जिला मुख्यालय गए थे। दोपहर लगभग 2:30 दोनों काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। अभी वे देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के राघोपुर नहर के थोड़ा पहले पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित वाहन जोरदार आवाज करते हुए पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में बैठे दोनों लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर प...