देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा मंत्री/सचिव पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी 19 सितंबर को होगी, जबकि मतदान 25 सितंबर को होगा। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार पाठक, अशोक कुमार दीक्षित, अजय कुमार मल्ल, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, विजय शंकर चौरसिया, वैभव कांत मिश्रा, संत कुमार सिंह, राधा कृष्ण शुक्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार तिवारी, रूपेश कुमार त्रिपा...