देवरिया, नवम्बर 19 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अधीक्षक के औचक निरीक्षण में न्यू पीएचसी सरांव और एकौना में एक डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को उपस्थिति पंजिका पर गैरहाजिर करते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर दी। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर के अधीक्षक डॉ.बृजवासी सिंह ने बुधवार को न्यू पीएचसी सरांव और एकौना का औचक निरीक्षण किया। जिसमें न्यू पीएचसी एकौना में चिकित्सक डॉ.तसलीमा खान, स्टाफ नर्स अंशिका भारती और एलटी अभिषेक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। जबकि न्यू पीएचसी सरांव में वार्ड ब्वाय कमलेश कुमार व सत्यदेव गुप्ता अनुपस्थित मिले।स्टाफ यह भी पढ़ें- Deoria News: अधीक्षक के निरीक्षण में एक डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित नर्स अं...