देवरिया, सितम्बर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता के विरुद्ध केस दर्ज होने पर मंगलवार को वकील भड़क उठे। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के आंदोलन की सूचना पर डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और बातचीत की। साथ ही मामले का निस्तारण कर देने का आश्वासन दिया। चीनी मिल की भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने व ईंट उठा ले जाने का आरोप कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी, पुरेंद्र तिवारी पर लगे हैं। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। मंगलवार को जब इसकी भनक अधिवक्ताओं को लगी तो अधिवक्ता उग्र हो गए। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच गया और अधिवक्ताओं ...