देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: भटनी। स्थानीय पुलिस ने रेलवे कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक को करीब दस बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।दरोगा नितिन साहू के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक पीले प्लास्टिक के थैले में अवैध शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। पुलिस ने जांच के दौरान युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान नगर पंचायत के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी विजय पांडेय पुत्र कमलेश के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद शराब को सील कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...