देवघर, अगस्त 6 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। संत मेरी सीएनआइ चर्च देवघर में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई। इस संबंध में संघ के सचिव अरविंद किस्कू ने बताया कि बैठक के दौरान विश्व आदिवासी दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर तमाम बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पारंपरिक तरीके से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की सुबह संत मेरी सीएनआइ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में संत मेरी मिडिल स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर की चर्चा जिसमें संथाली नृत्य, मुंडारी संगीत, आदिवासी रहन-सहन ...